{"_id":"5a3be0124f1c1b8b688b9ecd","slug":"51513873426-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल के लिए दोबारा ट्रायल लेने पर भड़के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल के लिए दोबारा ट्रायल लेने पर भड़के खिलाड़ी
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेशनल कबड्डी टीम के लिए कबड्डी एसोसिएशन द्वारा दोबारा ट्रायल लेने पर कबड्डी खिलाड़ी भड़क गए हैं। दोबारा ट्रायल लेने के लिए कबड्डी खिलाड़ियों ने एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के चयन के लिए एसोसिएशन द्वारा एक माह पहले जिला हमीरपुर में सीनियर स्टेट मुकाबले करवाए गए थे। जिनमें से नियमानुसार नेशनल के लिए टीमों का चयन होना था, लेकिन प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा उन मुकाबलों से खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया। एसोसिएशन ने 20 दिसंबर को दोबारा ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का चयन कर लिया। उस ट्रायल में प्रदेशभर से मात्र 40 पुरुष और 27 महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने ही भाग लिया। इससे पूर्व हमीरपुर में करवाए गए सीनियर स्टेट मुकाबलों में प्रदेशभर से महिला एवं पुरुष वर्ग की 45 टीमों ने हिस्सा लिया था।
खिलाड़ियों में संदीप, अविनाश, आदर्श, सुधांशुु, राहुल, अमन, गोल्डी, सुरेंद्र, सन्नी, पंकज, कमल,
रवि चौहान आदि का कहना है कि एसोसिएशन ने दोबारा करवाए गए ट्रायल की जानकारी उन्हें नहीं दी। इससे पूर्व सीनियर स्टेट मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने खेल विभाग से मामले की जांच करने की मांग उठाई है। उधर, प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रत्न लाल ठाकुर का कहना है कि कायदे से स्टेट मुकाबलों से ही नेशनल के लिए टीमों का चयन होता है, लेकिन सीनियर स्टेट मुकाबलों में प्रदेश के कई नामी खिलाड़ी नहीं आ सके थे। उस समय प्रो कबड्डी लीग और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। नामी खिलाड़ी चयन से वंचित न रह जाएं, इसके लिए ट्रायल दोबारा आयोजित किए गए। वहीं हमीरपुर के कुछेक खिलाड़ियों को फोन पर ट्रायल की सूचना दे दी गई थी। उधर, जिला हमीरपुर के कबड्डी कोच पूर्ण कटोच का कहना है कि सीनियर स्टेट मुकाबले करवाने के लिए जिला एसोसिएशन के लाखों रुपये खर्च हुए हैं। उस दौरान खेलने वाले खिलाड़ियों को दोबारा ट्रायल की लिखित सूचना नहीं दी गई। सूचना के अभाव में खिलाड़ी ट्रायल से वंचित रहे हैं। अगर नामी खिलाड़ियों के चयन को दोबारा ट्रायल करवाया गया है तो उस ट्रायल में नामी खिलाड़ियों में से कुछेक खिलाड़ी नहीं पहुंचे थे।