फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   44 posts of JBT teachers are vacant in 94 primary schools of Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के 94 प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 44 पद खाली

Sat, 20 Jul 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन


अन्य जगहों से डेपुटेशन पर भेजे जा रहे हैं अध्यापक

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं में जेबीटी अध्यापकों की कमी चल रही है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा खंड भोरंज के तहत कुल 94 स्कूल हैं। इनमें 44 जेबीटी अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। हालात यह हैं कि कई स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। वहां पर महज एक अध्यापक है तथा वही पांच कक्षाओं को पढ़ा भी रहा है। मिड-डे मील का काम भी संभाले हुए हैं। ऐसी हालत में बच्चे क्या पढ़ाई करेंगे। वहीं, कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर बच्चे तो हैं लेकिन कोई अध्यापक नहीं है।

इन स्कूलों में डेपुटेशन पर अध्यापक भेजे जाते हैं। यही वजह है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है। प्राथमिक पाठशाला बराड़ा में बच्चों की संख्या 71 है और अध्यापक एक है। इसी तरह मनोह स्कूल में बच्चों की संख्या 60 है और जोल में संख्या 27 है लेकिन अध्यापक महज एक है। इतना ही नहीं प्राथमिक पाठशाला भकरेड़ी, बड़ियाना और मतलाना स्कूल में बच्चे तो पढ़ने आते हैं लेकिन कोई अध्यापक ही नहीं है। अन्य स्कूलों से अध्यापक वहां पढ़ाने के लिए भेजे जा रहे हैं। इस बारे में बीईईओ भोरंज आनंद किशोर नड्डा ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है, बाकी कार्य को सुचारु करने के लिए जिन स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, उनमें दूसरे स्कूलों से डेपुटेशन पर अध्यापक भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed