फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एचआरटीसी उपाध्यक्ष बनने के बाद अग्रिहोत्री से विकास की उम्मीद: सुक्खू

एचआरटीसी उपाध्यक्ष बनने के बाद अग्रिहोत्री से विकास की उम्मीद: सुक्खू

Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के एचआरटीसी का उपाध्यक्ष बनने पर उम्मीद जताई है कि वह क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाएंगे। उन्होंने अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सुक्खू ने गलोड़ क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के मौके पर कहा कि सरकारी पद पर आसीन होने के बाद अग्निहोत्री बदले की भावना से काम नहीं करेंगे। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने अग्निहोत्री के घर पनसाई के अलावा कोहला और जसाई के स्कूलों को अपग्रेड कर प्लस टू करने की अधिसूचना जारी करवा दी थी। सरकार बदलने के बाद अग्निहोत्री ने पनसाई के साथ ही अन्य दोनों स्कूलों को भी फंक्शनल करने की प्रक्रिया रुकवा दी थी। उन्हें उम्मीद है कि अग्निहोत्री जल्द इन स्कूलों को फंक्शनल कराएंगे। वहीं पूर्व विधायक व एचआरटीसी का उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने भी बधाई देने के लिए सुक्खू का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को नादौन के विकास के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां कांग्रेस कार्यकाल से ही रुके पड़े विकास के सारे मामले प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाए गए हैं और शीघ्र ही इनका हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed