फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुरेंद्र कुमार बने सीएंडवी अध्यापक संघ के जिला प्रधान

सुरेंद्र कुमार बने सीएंडवी अध्यापक संघ के जिला प्रधान

Sun, 21 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सीएंडवी अध्यापक संघ के जिलास्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को संघ के राज्य प्रधान चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय हमीरपुर में आयोजित इस जिलास्तरीय चुनाव में जिले के पदाधिकारियों सहित सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक, महिला मोर्चा राज्य प्रधान रक्षा राठौड़ और जिला ऊना के प्रधान रमन सोहड़, जिला मंडी के प्रधान प्रहलाद ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान चमन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार से पुरानी परीक्षा परिणाम प्रणाली को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मांग की जाएगी। आठवीं तक बच्चे को ऐसे ही पास करना गलत प्रक्रिया है। विद्यार्थियों में ग्रेडिंग प्रणाली से विपरीत असर पड़ता जा रहा है। इस मौके पर कर्मचारियों की 4-9-14 की बहाली, टीजीटी पदनाम बहाल करने, इस वर्ग के शिक्षकों का 20 वर्ष का सेवाकाल कम कर 15 वर्ष करने, छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश शेड्यूल में बदलाव करने आदि मांगें भी शिक्षा विभाग और शिक्षा निदेशक से की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरेंद्र कुमार को तीसरी बार जिला प्रधान, देव राज पटियाल को महासचिव, अश्वनी भारद्वाज को वित्त सचिव, कंवरजीत को वरिष्ठ उपप्रधान, महिला मोर्चा प्रधान मीनाक्षी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुमन कुमारी को बनाया गया। शेष कार्यकारिणी के गठन को जिला प्रधान और महासचिव को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed