{"_id":"5a9acbb64f1c1b14598b48be","slug":"41520094134-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महीने की पहली तारीख से ही मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महीने की पहली तारीख से ही मिलेगा सस्ता राशन
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पहली तारीख से ही मिलेगा सस्ता राशन
डिपुओं में हर माह पहली तारीख को पहुंचेगी सप्लाई
सस्ते राशन के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिले के उपभोक्ताओं को अब महीने की पहली तारीख से ही सस्ता राशन मिलेगा। जिले के डिपुओं में हर माह की पहली तारीख को ही राशन की सप्लाई पहुंच जाएगी। इससे पहले उपभोक्ताओं को दूसरे और तीसरे हफ्ते राशन मिलता था। डिपुओं में राशन की सप्लाई दूसरे और तीसरे हफ्ते पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर राशन का कोटा नहीं मिलता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के लिए डिपुओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले में करीब 1.38 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इन उपभोक्ताओं को पूर्व में राशन कभी दूसरे तो कभी तीसरे हफ्ते मिलता था। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था और वे डिपुओं के चक्कर काटने को मजबूर थे।
समय पर राशन की आपूर्ति न होने के कारण उपभोक्ताओं को बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ता था। अब सप्लाई के पहली तारीख को ही डिपुओं में पहुंच जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके लिए डिपो संचालकों ने राशन का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर माह की पहली तारीख से ही राशन का कोटा देना आरंभ कर दिया है। मार्च माह की पहली तारीख से ही डिपुओं में राशन उपलब्ध है। इसके लिए विभाग ने फरवरी के अंत में ही गोदामों से डिपुओं में सप्लाई दे दी है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि उपभोक्ताओं को अब माह की पहली तारीख से ही डिपुओं में राशन उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक माह की पहली तारीख से ही उपभोक्ताओं को राशन का कोटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पिछले माह के अंतिम हफ्ते में ही गोदामों से राशन की सप्लाई डिपुओं में कर दी जाएगी।