{"_id":"5a79dfef4f1c1b8b268b8c89","slug":"41517936623-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर क्षेत्र में यात्री सेवा वितरण कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत परिचालकों का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हमीरपुर स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उपमंडलीय प्रबंधक अनूप राणा ने कहा कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी सायं 5 बजे तक, जबकि साक्षात्कार की तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह आवेदन केवल नए उम्मीदवारों के लिए ही मान्य होंगे। अनूप ने कहा कि जो परिचालक का प्रशिक्षण पहले ले चुके हैं ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन कर्ता प्रशिक्षण फीस 1000 रुपये, शैक्षणिक योग्यता के रूप में दसवीं की परीक्षा का प्रमाणपत्र, अन्य परीक्षा प्रमाणपत्र यदि कोई हो, उन्हें कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि परिचालक लाइसेंस की छाया प्रति, बैंक खाता नंबर की छाया प्रति, आय प्रमाणपत्र की प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, मोबाइल नंबर, आवेदक जिस वर्ग से संबंध रखता हो, उसकी छाया प्रति उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अनूप ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन