फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   4 of campus interviews at ITI Rail

आईटीआई रैल में कैंपस इंटरव्यू का 4

Sat, 30 Jan 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
4 of campus interviews at ITI Rail
4 of campus interviews at ITI Rail
रंगस (नादौन)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में गुजरात की एक मोटर व्हीकल कंपनी विभिन्न पदों को भरने के लिए चार फरवरी को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार में आईटीआई ट्रेड्स में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, व्हीकल डीजल मैकेनिक, टर्नर, टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल के अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थी वर्ष 2015 से पहले का पासआउट नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 19,400 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सस्ता भोजन, कंपनी लागत पर वर्दी, कंपनी लागत पर जूते और पीपीई किट, कंपनी के मानदंडों के अनुसार जीपीए और मेडिकल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए इच्छ़ुक अभ्यर्थी चार फरवरी को सुबह दस बजे आईटीआई रैल नादौन में अपने मूल प्रमाण पत्रों और उनकी दो-दो प्रतियों सहित उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड की दो प्रतियां और तीन फोटो लाना अनिवार्य है। साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed