फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   3669 cases settled in National Lok Adalat

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3669 केसों का निपटारा

Sun, 14 Dec 2025 05:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
3669 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामलों का निपटारा करते न्यायिक दंडाधिकारी। स्रोत लोक संपर्क विभाग
निपटारे के लिए अदालतों में पहुंचे थे 7819 लंबित मामले
विज्ञापन

जिले के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लगीं लोक अदालतें
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिले के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में लगाई गईं इन लोक अदालतों में कई केसों की सुनवाई की गई कुछ मामलों का मौके पर त्वरित निपटारा कर दिया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई के लिए आए कुल 7819 केसों में से 3669 का त्वरित निपटारा किया गया। इन केसों में 1,99,91,865 रुपये की राशि वसूली गई।
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा ने बताया कि इनमें से प्री-लिटिगेशन के 683 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 217 का निपटारा कर दिया गया। इनमें 43,57,523 रुपये की राशि वसूल की गई। पोस्ट-लिटिगेशन के 536 मामलों में से 431 का निपटारा कर दिया गया और इनमें 1,35,61,642 रुपये की राशि वसूली गई। मोटर वाहन अधिनियम के 6600 केसों में से 3021 केस निपटा दिए गए और इनमें 20,72,700 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतें लगाई जाती हैं। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए। इससे उनके समय और धन की बचत होगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामलों का निपटारा करते न्यायिक दंडाधिकारी। स्रोत लोक संपर्क विभाग

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामलों का निपटारा करते न्यायिक दंडाधिकारी। स्रोत लोक संपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed