फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36 worker permanent

शिक्षा विभाग में कार्यरत 36 दैनिक वेतनभोगी बने नियमित कर्मचारी

Wed, 29 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत हमीरपुर जिले के 36 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने नियमित कर दिया है। इसके साथ ही इनके दूसरे शिक्षण संस्थानों के लिए नए तबादला आदेश भी जारी हुए हैं। यह कर्मचारी 13 सालों से विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे। दैनिक वेतनभोगी कर्मी के पद पर इन्हें करीब सात हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था। नियमित होने के बाद अब 15 से 16 हजार मिलेगा। हालांकि, जिला हमीरपुर के पांच अन्य कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलना था, लेकिन चार दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की पूर्व में मौत, जबकि एक कर्मी सेवानिवृत्त हो चुका है। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान सोमनाथ जगोता, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार राणा, महासचिव देश राज भरवाल, शिकायत समिति के अध्यक्ष लोकेश कपिल ने नियमित हुए सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही प्रदेश सरकार और शिक्षा उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र का भी धन्यवाद जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed