फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर... लूटी वाहवाही

पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत कर... लूटी वाहवाही

Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला कन्या हमीरपुर में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने देश मेरा रंगीला, वंदे मातरम, पंजाबी गिद्दा, गुजराती नृत्य, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, छात्राओं ने देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने, सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। समारोह के दौरान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सोमदत्त सांख्यान ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ अन्य सभी प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वयं को अवलोकन करने का भी अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, राजेश गौतम, हरीश शर्मा, संजीव भारद्वाज, सुमन कपिल, वीना कपिल, सुलोचना देवी, प्यारे लाल शर्मा, दीपक राज, राजेंद्र शर्मा, कमलेश, किरण शर्मा, विधि चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed