फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डोली में बस स्टैंड को शिफ्ट करने को नप की हरी झंडी

डोली में बस स्टैंड को शिफ्ट करने को नप की हरी झंडी

Wed, 17 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक में सुजानपुर बस स्टैंड को सभी पार्षदों ने डोली में शिफ्ट करने की मांग रखी। सभी पार्षदों ने एकमत में कहा है कि बस स्टैंड सुजानपुर को यहां से बदलकर डोली में किया जाए। क्योंकि वर्तमान में जिस स्थान पर बस स्टैंड चल रहा है, वह आवश्यकतानुसार कम स्थान है। इसके साथ ही मासिक बैठक में अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई और नई योजनाओं को लेकर प्रस्ताव डाला गया।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, पार्षद ज्योति शर्मा, मनोज ठाकुर, रमन भटनागर, अनिता कुमारी, दीप कुमार, सुमन अटवाल आदि मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा समर्थित पार्षदों ने नए अध्यक्ष अशोक मेहरा को बैठक आयोजित करने के लिए बधाई दी। बैठक में सर्वप्रथम बस स्टैंड सुजानपुर को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पार्षदों ने सहमति दिखाई और कहा कि इसे शीघ्र अतिशीघ्र डोली में शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही शहर के वार्ड नंबर 8 के नाले की निशानदेही को सभी पार्षदों ने करवाने के लिए सहमति दी। वार्ड नंबर 1 के पार्षद रमन भटनागर ने सुझाव दिया कि शहर में कूड़े करकट को लेकर समस्या रहती है, इसे उठाने में पूरा दिन लग जाता है। जिसका मुख्य कारण कूड़ा उठाने वाली एक ही गाड़ी है। नगर परिषद प्रस्ताव डाले और एक नई गाड़ी कूड़ा उठाने वाली ली जाए ताकि, समस्या का हल हो सके। इसके साथ ही उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के लिए भी एक वाहन खरीदने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शहर में नगर परिषद अपना विश्रामगृह बनाए, इसका भी प्रस्ताव डाला जाए। शहर में नगर परिषद की दुकानों की सबलेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने, वार्ड नंबर 2 में बनी पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। टाउन हॉल का निर्माण वार्ड नंबर 6 में करने का सुझाव दिया गया लेकिन, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने टाउन हॉल बनाने के लिए शिलान्यास चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में किया, ऐसे में यही उपयुक्त स्थान है। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सभी पार्षदों ने ईओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed