फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मिडिल स्कूल कंडरोला दो शिक्षकों के सहारे

मिडिल स्कूल कंडरोला दो शिक्षकों के सहारे

Thu, 10 May 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मिडिल स्कूल कंडरोला दो शिक्षकों के सहारे
फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। नादौन के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडरोला में तीन शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। स्कूल में वर्तमान में दो शिक्षक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पीटीआई का पद वर्ष 2007 से खाली है, जबकि कला अध्यापक का 2012 से और संस्कृत अध्यापक का पद 2015 से रिक्त पड़ा है। स्थानीय लोगों ने विभाग और सरकार से स्कूल में शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है।

पंचायत प्रधान मीना देवी ने कहा कि आम सभा में इसके बारे में प्रस्ताव पारित कर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को भेजा गया है। स्थानीय लोगों नीलम, सुनीता, राकेश, बलवंत, मनोज, संजीव, अनिल, उर्मिला आदि का कहना है कि स्कूल में शिक्षक न होने से उन्हें मजबूरन अपने बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ाने पड़ रहे हैं। उन्होंने विभाग से शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज भढवाल का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में नई भर्ती नहीं हुई है। जैसे ही नई भर्ती होगी तो स्कूल में अध्यापकों की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed