फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सांसद अनुराग ने गो, गंगा, गौरी अभियान का किया शुभारंभ

सांसद अनुराग ने गो, गंगा, गौरी अभियान का किया शुभारंभ

Sun, 18 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांसद अनुराग ने गो, गंगा, गौरी अभियान का किया शुभारंभ
p
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं भारतीय नववर्ष पर पहले नवरात्रे को गो, गंगा, गौरी रक्षा अभियान का शुभारंभ ठाकुर गोशाला जमलीधाम में पैंतीस गांवों की 108 कन्याओं के पूजन के साथ किया। इससे पहले जमलीधाम में गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति भी डाली गई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गोरक्षा और गंगा संरक्षण अभियान राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किया है। यह अभियान अब आम जनमानस का अभियान बनने लगा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आरंभ होने के पश्चात शून्य से छह वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों के लिंगानुपात में काफी सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गो पालन के लिए गो सेवा सदन खोलने के लिए भी कारगर कदम उठाने का संकल्प दोहराया है और बजट में गो सेवा सदन खोलने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पेयजल स्रोतों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। इससे पहले जमलीधाम गोशाला समिति के प्रमुख रसील सिंह मनकोटिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोशाला समिति की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों की बेटियों को गोद लिया गया है और इसमें पढ़ाई और शादी का जिम्मा भी उठाया है। इस अवसर पर एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन प्यारे लाल शर्मा, भाजपा के मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, सचिव विजयपाल सोहारू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी, वीना कपिल, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, सुखदेव शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed