{"_id":"5aae9f734f1c1b5a598b4b98","slug":"31521393523-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग ने खाद्य सामग्री के भरे दस सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग ने खाद्य सामग्री के भरे दस सैंपल
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों ने जिला के विभिन्न गोदामों से खाद्य सामग्री के दस सैंपल भरे हैं। विभाग ने यह सभी सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए है। अब सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। अगर कोई सैंपल फेल होता है तो संबंधित गोदाम संचालक नपेंगे। इससे पूर्व भी जिला के एक गोदाम से चावल के सैंपल फेल हो चुके हैं। अब विभाग मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए आए दिन जिलाभर में निरीक्षण कर सैंपल भर रहा है। इन निरीक्षणों के दौरान विभाग न केवल सिविल सप्लाई के गोदामों बल्कि जिला की कई दुकानों का निरीक्षण भी कर रहा है।
विभाग ने इस बार गेहूं और आटे के दस सैंपल भरे हैं। इससे पूर्व के माह में विभाग द्वारा भरे गए दस सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें से कोई भी सैंपल फेल नहीं हुआ है। अब इन दस नए भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही जिला के लोगों को खिलाई जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि विभाग के निरीक्षकों ने जिला के विभिन्न गोदामों से गेहूं और आटे के दस सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच के की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।