फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सीएम और परिवहन मंत्री आए, लेकिन बस स्टैंड पर कोई बात नहीं

सीएम और परिवहन मंत्री आए, लेकिन बस स्टैंड पर कोई बात नहीं

Sat, 03 Mar 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदों पर फिरा पानी, नहीं उठे स्थानीय मुद्दे
विज्ञापन

होली मेले के शुभारंभ पर दिन में सीएम, रात को पहुंचे थे गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सुजानपुर के चौगान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे, लेकिन इस मौके पर किसी ने भी स्थानीय मुद्दों पर कोई बात नहीं की। यहां तक मुख्यमंत्री का मंच पर भाषण तक नहीं हुआ। सुजानपुर समेत जिले के बाशिंदों को मुख्यमंत्री से कई उम्मीदें थीं। जिला मुख्यालय हमीरपुर और सुजानपुर में एचआरटीसी के बस अड्डों का लोगों को इंतजार है। हमीरपुर में अंतरराज्यीय आधुनिक बस स्टैंड की आधारशिला वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रखी थी, लेकिन बीते सात सालों में बस स्टैंड के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। सुजानपुर नगर परिषद के साथ लगते डोली गांव में भी एचआरटीसी के नाम पर बस स्टैंड के लिए भूमि ट्रांसफर हो चुकी है। दोनों बस स्टैंड की न तो अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पाई है और न ही फाइलें आगे सरक रही हैं। इसके चलते बस ऑपरेटरों और यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शहरवासियों सुरेश शर्मा, संदीप सिंह, प्रदीप पठानिया और अजय परमार ने प्रदेश सरकार से हमीरपुर में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के डीएम दलजीत सिंह ने कहा कि बस स्टैंड के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आ रही है। मामला निगम के उच्चाधिकारियों के ध्यान में है और वह ही आगामी निर्णय लेंगे।
पुराना बस अड्डे में खड़ी हो रही बसें
वर्तमान समय में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो में करीब 160 बसें हैं। लेकिन, बस अड्डा परिसर में 80 बसों और वर्कशॉप में महज 30 बसों की पार्किंग व्यवस्था है। जबकि, जिलेभर में लगभग 530 निजी और सरकारी बसें हैं। अड्डे का निर्माण न होने से मुख्य सड़क किनारे बसें पार्क हो रही हैं। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत नए बस अड्डा का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक बस स्टैंड के निर्माण के लिए कोई कंस्ट्रक्शन कंपनी तैयार नहीं हुई है। निगम इसके बारे में दो बार टेंडर कॉल कर चुका है, लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन नहीं किया। निगम प्रबंधन ने अब सरकार को अड्डा निर्माण संबंधी समस्या को लेकर सरकार को चिट्ठी लिख चुका है। हमीरपुर का नया बस अड्डा 28 हजार 302 वर्गमीटर में प्रस्तावित है। नए बस अड्डे के निर्माण को भूमि निगम के नाम पर ट्रांसफर हो चुकी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के निर्माण को तेज होंगे प्रयास : अनुराग
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में नए बस स्टैंड का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। इसके लिए जमीन एचआरटीसी के नाम ट्रांसफर हो चुकी है और बजट भी स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में पूर्व कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर जिले की अनदेखी की है और पूर्व बीजेपी सरकार के समय स्वीकृत सारे प्रोजेक्ट्स रोके रखे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश में बहुमत वाली भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में वह शीघ्र मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के साथ बात करेंगे और बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed