{"_id":"5a7887ac4f1c1b462c8b6441","slug":"31517848492-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के उत्पीड़न का युवा कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के उत्पीड़न का युवा कांग्रेस ने किया विरोध
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश की नई सरकार द्वारा आए दिन शिक्षकों के तबादलों को लेकर युवा कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। युवा कांग्रेस ने इसे शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाला तथा शिक्षकों के मनोबल को गिराकर स्कूलों की दशा को बदतर करने वाला बताया है। कांग्रेस ने ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर शिक्षकों को टॉरगेट करने के सरकार के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है।
युवा कांग्रेस ने इसे न केवल शैक्षिक तंत्र के लिए ही नहीं बल्कि सारे समाज के लिए घातक कदम कहा है। युवा कांग्रेस के सचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि जो सरकार और समाज शिक्षकों का सम्मान नहीं करते, उसके विनाश की घड़ियां निकट ही होती हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के महीने भर के कार्यकाल में शिक्षकों के विरुद्ध की जा रही ब्यानबाजी न केवल चिंता का विषय है बल्कि यह पूरे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों के मनोबल को गिराने वाला साबित हुआ है। इससे सीधे तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के उत्पीड़न को युवा कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सरकार को ऐसी किसी भी कवायद से बचना चाहिए जिसके दूरगामी परिणाम गंभीर हों। युवा कांग्रेस सचिव ने कहा कि तबादला नीति सभी कर्मचारी संगठनों को भरोसे में लेकर एकरूपता वाली बनाई जानी चाहिए।