{"_id":"5a12e85c4f1c1b69678bcd76","slug":"31511188572-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों की गणना का कार्य जारों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों की गणना का कार्य जारों पर
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल के वनों में जंगली जानवरों की गणना का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट देनी होगी। जानवरों का पता लगाने के लिए बाकायदा आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। जंगलों में वनस्पति और मांस खाने वाले पशुओं की गणना का कार्य वन विभाग द्वारा चलाया गया है। तेंदुआ, बारहसिंगा, सांभर, गीदड़, खरगोश और हिरनों की संख्या का पता ग्लोबल पोजीशन सिस्टम के जरिये लगाया जा रहा है। सुजानपुर, जंगलबैरी, करोट, पटलांदर, सचूही और बगेहड़ा आदि जंगलों में गणना का कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ वन रक्षक रामदेव ने कहा कि यह कार्य 26 नवंबर तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन