फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   300 youths participated in the race with the passion of serving the country.

Hamirpur (Himachal) News: देश सेवा का जज्बा मन में लिए 300 युवाओं ने लगाई दौड़

Wed, 11 Mar 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
300 youths participated in the race with the passion of serving the country.
हमीरपुर में चल रही भर्ती में मेडिकल परीक्षण में भाग लेते हुए अभ्यर्थी। सेना - फोटो : 1
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 300 से अधिक युवाओं ने देश सेवा का जज्बा मन में लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन

दौड़ के बाद युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें ऊंचाई, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि करवाई गई। 17 मार्च तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सेना भर्ती निदेशालय की ओर से प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सेना भर्ती निदेशालय के अधिकारी श्रीधर राजन ने बताया कि दो दिन में करीब 700 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया है। टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठता के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्पोर्ट्स, एनसीसी के अलग-अलग नंबर प्रदान किए जा रहे हैं। मंगलवार को एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी भर्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बाहरी लोगों को अंदर आने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि एक दिन रिजर्व रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती को तय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed