फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2,897 students applied for the Children's Science Congress.

Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए 2897 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों से 2897 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने दो दिन का अतिरिक्त समय दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया।
सम्मेलन में विद्यार्थियों को विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और विज्ञान नाटक जैसी छह गतिविधियों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उपमंडल स्तरीय सम्मेलन 15 सितंबर के बाद होंगे।
विज्ञापन

यहां चयनित विद्यार्थी अक्तूबर में जिला और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी नवंबर में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के साथ विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सम्मेलन विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय गतिविधियों के माध्यम से समझने का अवसर देता है। सम्मेलन में विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। -राजेश गौतम, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article