फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   28 women will receive training in making artificial jewellery.

Hamirpur (Himachal) News: कृत्रिम आभूषण बनाने का प्रशिक्षण लेंगी 28 महिलाएं

Sat, 10 Jan 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से महिलाओं को कृत्रिम आभूषण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए नादौन उपमंडल के जमनोटी गांव को चुना गया है।
विज्ञापन

शिविर में क्षेत्र की 28 महिलाओं को 14 दिन तक आभूषण बनाने से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संसाधन व्यक्ति महिलाओं को जूट, चीड़ की पत्तियों, स्टोन और कबाड़ जैसी सामग्री से आकर्षक व उपयोगी आभूषण तैयार करने का ज्ञान देंगे। शिविर का उद्देश्य महिलाओं के कौशलों को निखारकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि कौशलों का प्रयोग कारोबार चलाने में का सकें।
विज्ञापन

शिविर में महिलाओं को सामग्री निशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को कारोबार संचालन में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए टिप्स दिए जाएंगे, ताकि उन्हें कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जमनोटी में शिविर में 28 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed