फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   275 disabled students will get artificial limbs and assistive devices

Hamirpur (Himachal) News: 275 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

Tue, 30 Jul 2024 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर 275 दिव्यांग स्कूली विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जायेंगे। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूल स्तर की पढ़ाई करने में आसानी होगी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें स्कूल में थेरेपी की सुविधा भी मिलेगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सहायक उपकरण और अंग पहुंच चुके हैं। इन्हें जल्द ही विद्यार्थियों में आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

डाइट की ओर से खंड स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए थे। इनमें कृत्रिम अंग निर्माता एलिम्को कंपनी ने जांच करने के बाद कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों का चयन किया था। अब कंपनी की ओर से विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार उन्हें व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य कृत्रिम अंग भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने और थेरेपी लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगा। वर्तमान में जिला हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक 275 दिव्यांग विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा 80 दिव्यांगजनों को शिक्षा विभाग की ओर से घरों पर पढ़ाई करवाई जाती है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के तहत अलग बजट जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थियों के समन्वयक विरेंद्र कुमार ने कहा कि जिलेभर के दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की ओर से सामग्री आ गई है। शीघ्र ही खंड स्तर पर उसका आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं जो विद्यार्थी घर से शिक्षा ग्रहण कर रहे है, उन्हें घर पर सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed