फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   26,664 people registered on UWin portal

Hamirpur (Himachal) News: यूविन पोर्टल पर 26,664 लोगों ने किया पंजीकरण

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यूविन पोर्टल पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभी 1 से 5 आयु के 15,705 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 1003 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 0-1 आयु वर्ग के 7303 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 4864 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, 3456 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन


इनमें से 1,490 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जा चुका है। यह पंजीकरण और टीकाकरण की प्रक्रिया 841 सेशन में हुई। वहीं, मिशन इंद्रधनुष के तहत जो बच्चे या गर्भवती महिलाएं किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए हैं, उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। 1-5 आयु के 50 और 0-1 आयु वर्ग के 353 और 108 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत 48 सेशन लगाए गए। वहीं, जो गर्भवती महिलाएं व बच्चे अभी भी टीकाकरण से बचे हुए हैंं, उनके टीकाकरण के लिए भी सेशन लगाए जा रहे हैं। इस यूविन पोर्टल का स्वास्थ्य विभाग को यह लाभ हो रहा है कि सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं की यूविन आईडी बन रही है तथा बच्चों व गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध हो रहा है। बाद में जिन बच्चों को पहले टीके के बाद दूसरा टीका लगना होगा, उन्हें स्वयं मैसेज आ जाएगा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी यह सुविधा मिलेगी। वे देेश के किसी भी कोने में अपने टीकाकरण से संबंधित जानकारी देख सकती हैं तथा उसी के हिसाब से अगला टीका लगवा सकती हैं। यह कार्य आशा, आंगनबाड़ी कार्यकता व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता फील्ड में जाकर कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जुलाई में प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस बारे में योजना अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण हो सके, इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed