{"_id":"6541403c9ed2af2a69018109","slug":"2596-cases-of-land-dispute-settled-in-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12646-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में निपटाए जमीन इंतकाल के 2596 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में निपटाए जमीन इंतकाल के 2596 मामले
विज्ञापन
हमीरपुर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे दिन भी जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों एवं उपतहसीलों में लोगों की जमीन के इंतकाल के मामले निपटाए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इन दो दिन के दौरान जिले में इंतकाल के कुल 2596 मामलों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील हमीरपुर में दो दिन के दौरान 632 मामले, सुजानपुर में 263, बमसन 130, भोरंज 564, बड़सर 191, नादौन 289, बड़सर 191, नादौन 289, ढटवाल बिझड़ी 181, गलोड़ 83, उपतहसील कांगू 141, लंबलू 36 और भोटा में 86 मामलों का सत्यापन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इन्होंने सुबह से शाम तक कार्य करते हुए मामलों का निपटारा करके आम लोगों को राहत प्रदान की। उधर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 30 और 31 अक्तूबर को जिले की सभी 11 तहसीलों एवं उपतहसीलों में इंतकाल के मामलों का त्वरित सत्यापन किया गया। इससे लोगों को काफी सुविधा हुई।
उपमंडल भोरंज में इंतकाल के 564 मामले निपटाए
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लंबित इंतकाल के मामलों के निपटारे के लिए पूरे भोरंज में 4 जगह पर इंतकाल अदालतों का आयोजन किया गया। इन अदालतों में 564 इंतकाल किए गए। तहसीलदार भोरंज राहुल शर्म ने कहा कि भोरंज उपमंडल में 30 और 31 अक्तूबर को चार पटवार वृत्त खरवाड़, धमरोल, खुथडी और खडूही में इंतकाल अदालतें आयोजित की गईं। 30 अक्तूबर को खरवाड में तहसीलदार भोरंज राहुल शर्मा और खडूही में नायब तहसीलदार मौजूद रहे। इसके बाद 31 अक्तूबर को खुथडी में तहसीलदार और धमरोल में नायब तहसीलदार मौजूद रहे। इसमें 564 इंतकाल किए गए।