फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 thousand devotees visited Deotsidh, Paunahari was hailed.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पौणाहारी के लगे जयकारे

Mon, 03 Nov 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees visited Deotsidh, Paunahari was hailed.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक कतारों में लगकर पौणाहारी का गुणगान करते हुए पवित्र गुफा के दर्शन किए।
मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालु शाहतलाई से पैदल चलते हुए बाबा की नगरी में पहुंचे।
विज्ञापन

न्यास प्रशासन ने शनिवार रात्रि को मंदिर 24 घंटे खुला रखा। सुबह आरती होने के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। दिनभर बाबा बालक नाथ का मंदिर जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दियोटसिद्ध पुलिस चौकी कर्मचारी बैरियर नंबर एक से तीन पर तैनात रहे। बैरियर नंबर दो के आगे श्रद्धालुओं को गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक मंदिर में काफी भीड़ लगी रही।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed