फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 drinking water schemes and twenty HRTC bus routes are stalled in the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 24 पेयजल योजनाएं और बीस एचआरटीसी बस रूट ठप

Thu, 04 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तीन दिन से जारी बारिश से कुछ हद तक बुधवार को राहत मिली है। देर रात मंगलवार हुई बारिश से पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रभावित 84 में से 60 पेजयल योजनाएं बहाल हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 24 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। हमीरपुर टाउन योजना के तहत एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। करीब सात हजार परिवारों को बुधवार जलापूर्ति नहीं हो सकी है। वहीं, एचआरटीसी के 20 बस रूट ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जिला और उपमंडल मुख्यालय में पहुंचने वाले लोगों को यातायात दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में इस मानसून सीजन के दौरान नुकसान का कुल आंकड़ा 194.50 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसमें जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 94.73 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 89.54 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.83 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.85 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग को डेढ़ लाख और मत्सय पालन विभाग को 55 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। वहीं, 51 कच्चे मकान और 4 पक्के मकान ध्वस्त होने से लगभग 1.61 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। 284 अन्य कच्चे मकानों और 19 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 1.77 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।


उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को दी नुकसान की रिपोर्ट
हमीरपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण हुए नुकसान की स्थिति और बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले में अब तक हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट दी। इस दौरान उन्होंने जिला के गांव चबूतरा में बेघर हुए लोगों, नादौन उपमंडल और जिले के अन्य भागों में मकानों के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवारों के लिए किए गए सभी आवश्यक प्रबंधों से अवगत करवाया।

कोट
जिले में 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 60 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। प्रभावित सात हजार उपभोक्ताओं को जलापूर्ति जल्द की जाएगी।
-नीरज भोगल, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर

हमीरपुर डिपो के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के 20 बस रूट प्रभावित हुए हैं। सड़कें बहाल होने के बाद यह रूट बहाल कर दिए जाएंगे।

-राहुल कुमार, आरएम एचआरटीसी डिपो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed