{"_id":"65f4488d4996b76f490fc661","slug":"233-people-examined-using-ayurvedic-method-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123711-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक पद्धति से की 233 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक पद्धति से की 233 लोगों की जांच
विज्ञापन
मर्म थैरेपी के अलावा लक्षणों के आधार पर 60 लोगों की मौके पर शुगर भी जांचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। जिला आयुष विभाग हमीरपुर ने गांव दडूही में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। महिला मंडल दड़ूही के सहयोग से मुफ्त आयुष चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 340 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, लक्षणों के आधार पर 60 लोगों की शुगर भी मौके पर ही जांची गई। जांच के दौरान आठ मरीजों के अतिरिक्त अन्य सभी लोगों की शुगर सामान्य पाई गई। चिकित्सा शिविर में उपस्थित मरीजों को हर बीमारी की दवाइयां मुफ्त में वितरित की गईं। वहीं, कपिंग और मर्म थैरेपी करके भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डिस्क, सर्वाइकल आदि बीमारियों से मरीजों को मौके पर ही दर्द से राहत पहुंचाई। एसडीएमओ किटपल डॉ. सुनील ने कहा कि चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कमल शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के समापन पर जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. देशराज वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।
107 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच होम्योपैथी की ओपीडी में की गई, वहीं 233 लोगों के स्वास्थ्य की जांच आयुर्वेदिक पद्धति से की गई। पुराने कमर दर्द के छह रोगियों की कपिंग थैरेपी की गई और अन्य 60 सर्वाइकल और जोड़ों के दर्द के मरीजों की मर्म थैरेपी करके उन्हें मौके पर ही दर्द से राहत पहुंचाई गई। इसके अतिरिक्त सर्दी, जुकाम, बुखार व हाइपरटेंशन के अतिरिक्त गेस्टिक आदि के मरीजों को भी परामर्श के साथ-साथ मुफ्त में टेस्ट व दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।