फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2328 candidates appeared for the Central Teacher Eligibility Test

Hamirpur (Himachal) News: 2328 अभ्यर्थियों ने दी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
2328 candidates appeared for the Central Teacher Eligibility Test
हमीरपुर पब्लिक स्कूल में सीटेट परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की जांच करते अध्यापक। संवाद
हमीरपुर। जिलाभर के छह केंद्रों में रविवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के जिला समन्वयक व डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा की अध्यक्षता व सीबीएसई बोर्ड के प्रतिनिधि राजीव शर्मा व कुलदीप सैनी की देखरेख में पहले स्लॉट का पेपर छह परीक्षा केेंद्रों में लिया गया।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, टीआर डीएवी कांगू, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर, कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर व हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में सुबह 9.30 बजे से दिन के 12 बजे तक हुआ टौर दूसरे स्लॉट का पेपर दोपहर 2 बजे शाम 4.30 बजे संपन्न हुआ। जिला हमीरपुर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एक के पेपर के लिए 2820 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 2328 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 492 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 480 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 404 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। टीआर डीएवी कांगू में 600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, 487 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 480 में से 394, कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 420 में से 335, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 360 में से 303 व हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में 480 में से 405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक विश्वास शर्मा कहा कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक थैली, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर आदि को लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई । इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, सोना, कृत्रिम आभूषण आदि जैसे संचार उपकरणों को लेकर जाने की अनुमति भी नहीं थी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। जिले के सभी केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा और उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने पुलिस विभाग के इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed