फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्वयंसेवियों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को जाना

स्वयंसेवियों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को जाना

Fri, 03 Nov 2017 08:02 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को जाना
विज्ञापन

स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर चलाए मतदाता जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर/हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवियों ने सहयोग की भावना से कार्य किया व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के बारे में जाना। इस मौके पर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनोहर लाल ने भी बच्चों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में भी बताया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सजानुपर में एनएसएस शिविर के दौरान प्रात:कालीन सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्रों ने कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मंजरी महाजन और एनएसएस प्रभारी संजीव ठाकुर ने लोकतंत्र में मतदान की भागीदारी के बारे में बताया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में एनएसएस प्रभारी राकेश नंदा, सुषमा धीमान व पंकज राणा की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने डिडवीं बाजार में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अंकिता, दीपिका, आकांक्षा, आंचल, श्वेता, कंचन, सोनिया, अंकु, ज्योति, रश्मि, शिवानी, रेश्मा, रिपुल, दीक्षा, अंजली, राहुल, शुभम, अंकित, सौरभ व निखिल आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed