{"_id":"5c7c13f5bdec2258bd0c9b86","slug":"201551635445-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में 66 शिकायतों में से 35 का मौके पर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में 66 शिकायतों में से 35 का मौके पर किया निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ के प्रांगण में जिले के दसवें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने की और लोगों की समस्याओं और मांगों को सुना। जनमंच के दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 35 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 107 मांगें भी प्राप्त हुई, जिन्हें उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम में राजस्व, पानी, बिजली आदि की समस्याएं मुख्य रहीं। जनमंच कार्यक्रम में एचआरटीसी की बसों में सात बजे के बाद ग्रीन कार्ड न चलने की समस्या मुख्य रूप से रही। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सात बजे के बाद भी बसों में ग्रीन कार्ड चलाने की मांग परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से की। कई लोग मजदूरी, दिहाड़ी और अन्य निजी कार्याें के लिए एचआरटीसी बसों में सफर करते हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय सहित अन्य मुख्य कस्बों में जाने वाले लोग शाम सात बजे के बाद भी घर लौटते हैं। सात बजे के बाद ग्रीन कार्ड न चलने के कारण उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है। लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग उठाई।
कार्यक्रम में मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जनमंच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक महत्वाकांक्षी पहल है और इससे छोटे-छोटे कार्यों के लिए अब लोगों को यहां-वहां भटकने से छुटकारा मिला है। गत वर्ष से प्रारंभ जनमंच में निरंतर लोगों की सहभागिता और भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनमंच के माध्यम से आगे बढ़कर लोगों की समस्याओं का निदान करना और प्रदेश को विकास की राह पर शिखर की ओर ले जाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। प्रदेश में परिवहन की बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। निगम में चालकों और परिचालकों के पांच-पांच सौ पद भरने की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनमंच जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आगे बढ़ रही है। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में धनेटा और रैल के उपरांत यह तीसरा जनमंच आयोजित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों की शिकायतें घर द्वार पर हल हो रही हैं। जनमंच में गाहलियां, मैड़, फाहल, उट्टप, पनियाली, कश्मीर, सरेड़ी, लहड़ा, गोइस, गलोड़ खास, हड़ेटा, ग्वालपत्थर, बढेहड़ा इत्यादि पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश सचिव भाजपा विजयपाल सोहारू, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बाक्स..
मंत्री वहन करेंगे बीमार युवक के उपचार का पूरा खर्च
मंत्री गोविंद ठाकुर ने जनमंच में पहुंची हटली गांव की ममता देवी के बेटे की रीढ़ की हड्डी के उपचार का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बीमार बेटे का स्वास्थ्य परीक्षण करने और अन्य औपचारिकताओं के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी करें। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत पाठशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। वन मंत्री ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किए। जनमंच के दौरान 97 लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए थे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 81 तथा आयुर्वेद विभाग के शिविर में 90 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।