{"_id":"5c7a6ab8bdec225eb65e0730","slug":"201551526584-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पना चावला की तरह देश का नाम रोशन करें छात्राएं : परमजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पना चावला की तरह देश का नाम रोशन करें छात्राएं : परमजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)।
पुलिस चौकी जाहू के इंचार्ज परमजीत सिंह ने कहा कि भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री एवं अमरीकी अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला की तरह स्कूल की छात्राएं आने वाले समय में देश का नाम रोशन करें। हरियाणा की रहने वाली कल्पना चावला के पिता उसे डॉक्टर और शिक्षक बनाना चाहते थे लेकिन, बचपन से ही अंतरिक्ष में घूमने का सपना संजोए बैठी कल्पना चावला ने अपनी कड़ी मेहनत से इसमें कामयाबी हासिल की।
शनिवार को भोरंज उपमंडल के लक्ष्मी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को चुनौतियों से डरने के बजाय आत्मविश्वास से उनका डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो, किशोरी न्याय, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबरों, कॅरिअर काउंसलिंग के जरिये पुलिस विभाग में भविष्य बनाने आदि की जानकारी भी दी। परमजीत सिंह ने कहा कि किसी भी तरह के शोषण पर छात्राएं बिना किसी डर के पुलिस में शिकायत कर सकती हैं। जुल्म को सहन करना भी एक अपराध है।
बाक्स:
असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए : चौहान
प्रधानाचार्य करतार चौहान ने अपराजिता कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं का समय है, जिसके लिए छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार परीक्षा में फेल हो जाते हैं, लेकिन असफलता इंसान को बहुत कुछ सीखाती है। जन्म के बाद बच्चा 100 बार गिरता है, लेकिन वह चलना नहीं छोड़ता। छात्राओं को असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उचित तरीके से पढ़ाई कर परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
क्या कहती हैं छात्राएं और अध्यापक:
अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी
छात्रा अंजलि ठाकुर ने कहा कि ‘अमर उजाला’ के अपराजिता कार्यक्रम में कई तरह की जानकारी मिली। इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में वह अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।
जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिली
प्रिया शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों और भविष्य में किस तरह से लक्ष्य को प्राप्त करना है, इसकी जानकारी मिली है। इससे जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी मिली।
महिलाओं को अपराजिता बनाने की अच्छी पहल
शिक्षिका कंचन ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने महिलाओं को अपराजिता बनाने के लिए बहुत अच्छी पहल शुरू की है। समाचार के साथ-साथ ‘अमर उजाला’ समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
साइबर क्राइम और कानून की मिली जानकारी
मंजू ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा समेेत कानून से संबंधित जानकारी दी है।