फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फैमली कोर्ट खोलने पर भड़की जिला बार एसोसिएशन

फैमली कोर्ट खोलने पर भड़की जिला बार एसोसिएशन

Tue, 26 Feb 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
फैमिली कोर्ट खोलने पर भड़की जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन

अधिसूचना वापस न लेने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
कहा, फैमिली कोर्ट खोलने का निर्णय आम जनता के हित में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष विश्वजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से फैमिली कोर्ट बनाने संबंधी अधिसूचना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रदेश सरकार की ओर से फैमिली कोर्ट खोलने का निर्णय आम जनता के हित में नहीं है।

विश्वजीत ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में इसकी जरूरत नहीं है। इससे सरकार को भी नुकसान होगा। वहीं, दूसरी तरफ आम जनता को भी न्याय मिलने में देरी होगी। एसोसिएशन ने फैमिली कोर्ट खोलने की अधिसूचना का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि इस अधिसूचना का कार्यान्वयन रोका जाए अन्यथा इसके विरोध में उग्र आंदोलन कर अदालती कार्रवाई का बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार, हाईकोर्ट, प्रदेश बार काउंसिल से अधिसूचना को वापस लेने का आह्वान किया है। इस मांग का समर्थन करने के लिए प्रदेश की सभी जिला बार एसोसिएशन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed