फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एनआईटी में छात्रवृति बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

एनआईटी में छात्रवृति बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में पीएचडी और एमटेक के शोधकर्ताओं की ओर से छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोबारा संस्थान परिसर में आंदोलन किया गया। भारतीय शोधकर्ता के बैनर तले एनआईटी हमीरपुर समेत समस्त भारत में छात्रवृत्ति बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया। कुछ दिन पूर्व भी संस्थान के छात्रों ने इस मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। छात्रों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार उनकी छात्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी की जाए। जो छात्रवृत्ति अभी छात्र हासिल कर रहे हैं, वह शोध के लिए काफी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बार सरकार की ओर से 2014 में छात्रवृत्ति बढ़ाई गई थी और यह निश्चित किया गया था कि हर 4 साल में छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की जाएगी। छात्रवृत्ति में संशोधन अप्रैल 2018 से लागू किया जाना प्रस्तावित था, जो दिसंबर 2018 तक भी लागू नहीं किया गया है। जिससे परेशान होकर छात्रों ने शुक्रवार को समस्त भारत में आंदोलन किया। सिविल विभाग के शोधकर्ता अभिषेक शर्मा, कंवर, विराजन और रसायन विभाग की शिवानी शर्मा ने बताया कि छात्र छात्रवृत्ति बढ़ाने की सरकार से बार-बार पिछले एक साल से गुजारिश कर रहे हैं। जिस पर कोई अमल नहीं लाया जा रहा है। जिस से तंग आकर छात्रों ने काले बिल्ले लगाकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed