{"_id":"5bcb695abdec2269637c1625","slug":"201540057434-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में सड़कों पर फिंकवाई मिलावटी 50 किलो मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में सड़कों पर फिंकवाई मिलावटी 50 किलो मिठाई
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जाहू कस्बे में खाद्य पदार्थों की 45 दुकानों में छापामारी कर 50 किलोग्राम मिलावटी मिठाई को फिंकवाया। स्वास्थ्य विभाग ने जब्त मिठाई को निम्न गुणवत्ता और सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली पाया। जाहू में विभाग की इस कार्रवाई के बाद उपमंडलभर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विभाग की तीन सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर को अचानक जाहू कस्बे में पहुंची और एकाएक दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया। इस दौरान होटलों, ढाबों, चाय की दुकानों, मीट शॉप, मिठाई की दुकानों की निरीक्षण किया गया। टीम की इस कार्रवाई की पूरे बाजार में खबर फैल गई। इससे कुछ दुकानदारों ने अपने पदार्थ स्टोर में छुपा लिए, जबकि जिन दुकानदारों के पदार्थ विभाग ने जांचे और खराब पाए गए उन्हें विभाग ने फिंकवा दिया। इस दौरान 50 किलोग्राम लड्डू, बर्फी, बेसन सहित अन्य मिष्ठान सामग्री फिंकवाई गई। हालांकि इन दुकानदारों के चालान न करने पर लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी रोष व्यक्त किया है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही कई दुकानदार मोटी कमाई के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने दुकानों की जांच की मुहिम शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान खाद्य वस्तुओं में काफी अनियमितताएं पाई गईं लेकिन, दुकानदारों का चालान न होने और उन पर कोई अन्य कार्रवाई न होने से लोग खफा हो गए हैं। जाहू बाजार में हो रही कार्रवाई की सूचना भोरंज उपमंडल के भरेड़ी, सुलगवान, मुंडखर, लदरौर, बस्सी, पट्टा तक लगने से होटल, ढाबा और चाय के दुकानों के मालिकों में हड़कंप मच गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण चौहान का कहना है कि जाहू बाजार की करीब 45 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में खराब मिठाई पाई गई। लगभग 50 किलो बेसन, बर्फी व लड्डू सहित अन्य मिठाइयों को फिंकवाया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से उचित गुणवत्ता की मिठाइयां ही बेचें।