{"_id":"5aabf9744f1c1b71778b5cc0","slug":"201521219956-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पूर्व सीएम से मिला पशु सहायक संगठन का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर पूर्व सीएम से मिला पशु सहायक संगठन का प्रतिनिधिमंडल
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश पंचायत पशु सहायक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में उनके निवास स्थान पर मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके लिए अनुबंध नीति बनाने के लिए सहयोग की गुजारिश की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम को सौंपे मांग पत्र में कहा है कि गत पांच वर्षों से कार्यरत पंचायत पशु सहायकों के लिए प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई अनुबंध नीति तैयार नहीं की है। हालांकि इस बैच के 255 पशु सहायक अनुबंध पर आ चुके हैं, लेकिन बाकी के 530 पशु सहायक भी अपने अनुबंध का इंतजार कर रहे हैं।
भाजपा चुनाव घोषणा पत्र में भी पशु सहायकों के लिए अनुबंध नीति बनाने का उल्लेख किया गया था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम से गुजारिश की है कि वर्ष 2012 से कार्यरत सभी पशु सहायकों के लिए अनुबंध नीति बना कर वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदनाम से उन्हें अनुबंध प्रदान करवाए जाने में वह उनका सहयोग करें। पूर्व सीएम ने पशु सहायकों की समस्याओं को गौर से सुना और उन्हें आश्वासन दिया की शीघ्र उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।