फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गदड़ू की बंजर भूमि में मिला पांच माह का भ्रूण

गदड़ू की बंजर भूमि में मिला पांच माह का भ्रूण

Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव गदड़ू की बंजर भूमि में एक पांच माह का भ्रूण मिला है। शव को सबसे पहले गांव के लोगों ने वीरवार शाम को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब बिलासपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह भ्रूण उसका है। इस पर पुलिस महिला को लेकर भोरंज अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसका मेडिकल किया। चिकित्सकों ने खून के नमूने लेकर आगामी जांच के लिए फोरेंसिक लैब सुंदरनगर भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले पर सवाल तब उठता है कि भ्रूण अगर महिला का है और उसकी मृत्यु हो गई थी तो उसे सही तरीके से क्यों नहीं दफनाया गया था। एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि उक्त महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी प्री डिलीवरी हो गई थी। पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाकर महिला को सौंप दिया है। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि महिला का मेडिकल किया गया है। अब फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed