{"_id":"5a91a4144f1c1ba32a8b944e","slug":"201519494164-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद लैंडलाइन की कॉल्स मोबाइल पर ले पाएंगे उपभोक्ता : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद लैंडलाइन की कॉल्स मोबाइल पर ले पाएंगे उपभोक्ता : मौर्य
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बीएसएनएल ने अपने पारंपरिक लैंडलाइन उपभोक्ताओं को वापस लाने के लिए बीएसएनएल ‘असीम’ योजना की शुरुआत की है। अखिल भारतीय स्तर पर आरंभ की गई इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी उपभोक्ता जिनके लैंडलाइन नंबर किसी भी कारण से कट चुके हैं, बंद हो गए हैं या फिर अपनी इच्छा से बंद करवा चुके हैं वह लैंडलाइन पर आने वाली सभी कॉल्स को सीधे अपने मोबाइल नंबर पर ले पाएंगे।
महाप्रबंधक दूरसंचार जिला हमीरपुर विपिन कुमार मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल के अतिरिक्त दूसरे सेवा प्रदाता से जुड़े मोबाइल उपभोक्ता भी इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इस सेवा के लिए बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता को 99 रुपये प्रतिवर्ष और अन्य मोबाइल उपभोक्ता को 199 रुपये प्रति वर्ष की राशि का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता इस योजना के अंतर्गत अपने पुराने नंबर को जो यदि किसी अन्य उपभोक्ता को जारी नहीं हुआ है, फिर से प्राप्त कर पाएगा। महाप्रबंधक ने उपभोक्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बीएसएनएल असीम सुविधा पाने के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के किसी भी निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र और अन्य कार्यालय से प्रार्थना पत्र, पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ संपर्क कर सकते हैं।