फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चंबा आर की नदिया पार.. पर डाली नाटी

चंबा आर की नदिया पार.. पर डाली नाटी

Mon, 25 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा आर की नदिया पार.. पर डाली नाटी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)।
शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी का वार्षिक समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॅरिअर प्वाइंट विवि भोरंज के डीन अकादमिक प्रो. एमआर शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं हो या अन्य कार्य सभी के लिए कड़ी मेहनत करना अति आवश्यक है। लक्ष्य को निर्धारित करके ही कड़ी मेहनत से आगे बढ़ कर विद्यार्थी मेधावी बन सकते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने देश मेरा रंगीला..., चंबा आर की नदिया पार.. आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

भंगड़ा में आशीष भारद्वाज, अंकिता, शिखा, साहिल, नाटी में शुभम ठाकुर, कुनाल, अर्शिक, मुहानी, पारस, साक्षी, शिवानी, साक्षी जसवाल, भावना, आदित्य, अभय सहगल, अक्षय कुमार ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा कोरियोग्राफ, मॉडलिंग, कविता पाठ, राजस्थानी डॉंस, घूमर डांस भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे। छात्रा सेजल गौतम ने आंखों पर पट्टी बांध कर पैर की उंगलियों से अखबार को छू कर उसे पढ़ा।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को मेरिट सर्टिफिकेट, लैपटॉप वितरित किए। खेल गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नवीन गौतम, विमल शर्मा, स्कूल प्रबंधक एडवोकेट पंकज भारद्वाज, अरुण अरोड़ा, जोगिंद्र सिंह राणा, ब्लॉक समिति भोरंज अध्यक्ष सीमा देवी, कर्म चंद सहगल, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रधान वीना देवी, सुनीता देवी, परमानंद, तिलक राज, अशोक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed