{"_id":"5a1ffd104f1c1b72548c069e","slug":"201512045840-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के कवि को मिला क्रांति धरा साहित्य रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन के कवि को मिला क्रांति धरा साहित्य रत्न सम्मान
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने मुनीष तन्हा को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)।
मेरठ में हाल ही में हुए कवि सम्मेलन में क्षेत्र के युवा कवि मुनीष तन्हा को क्रांति धरा साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। 25 नवंबर को मेरठ में हुए लिटरेरी उत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में ये सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दिया। इस आयोजन में भारत सहित नेपाल, अमेरिका, कनाडा तथा जर्मनी के साहित्यकार शामिल हुए।
तन्हा ने गजल रात किस्सा उसे मैं सुनाता रहा, चांद सुनकर जिसे मुस्कराता रहा... जैसे ही सुनाना शुरू पंडाल में बैठे साहित्यकारों व लोगों की तालियों से वातावरण गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति की राज्यपाल ने भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुनीष क्षेत्र के जाने-माने कवि हैं। उन्हें यह अवार्ड मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन