{"_id":"5c51e2d6bdec22128b558e92","slug":"191548870358-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी की काठी... पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी की काठी... पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने मचाई धमाल
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पीटीआई प्रेम डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा रागड़ा ने की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने लकड़ी की काठी, काठी पर घोड़ा, नन्ना मुन्ना राही हूं- देश का सिपाही हूं, खिन्नू बड़ा उस्ताद हो, पंजाबी और पहाड़ी गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों अंकित, वरुण, आकांक्षा, दीक्षा, ज्योति, विशाल, अंकुश और आशुतोष आदि को सम्मानित किया।