{"_id":"5af317cb4f1c1b61098b8c94","slug":"191525880779-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने तेलंगाना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने तेलंगाना को हराया
Updated Wed, 09 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने तेलंगाना को हराया
भोरंज (हमीरपुर)। कॅरिअर प्वाइंट विवि भोरंज में पांचवीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें 18 राज्यों के चार सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर पुरुष वर्ग के मुकाबलों में कर्नाटका ने तेलंगाना, दिल्ली ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ ने पुड्डुचेरी और उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को हराया।
जूनियर पुरुष वर्ग में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र, कर्नाटका ने दिल्ली एनसीआर और पुड्डुचेरी ने राजस्थान को हराया। इसके अतिरिक्त सीनियर महिला वर्ग में दिल्ली ने तेलंगाना और हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को मात दी। जूनियर महिला वर्ग में हिमाचल ने छत्तीसगढ़ और पांडेचरी ने तेलंगाना को हराया। इस खेल प्रतियोगिता के संस्थापक सोनू शर्मा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश टारगेट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, महासचिव रमेश राणा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।