{"_id":"5a3d374e4f1c1bca678c3066","slug":"191513961294-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवी ग्रामीणों को ई-बैंकिंग के प्रति करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवी ग्रामीणों को ई-बैंकिंग के प्रति करेंगे जागरूक
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर प्राचार्य एचएस जंवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज के लिए एक मिसाल हैं, क्योंकि उनसे प्रेरित होकर लोग सामाजिक गतिविधियों में जुड़ते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करें। कार्यक्रम अधिकारी लवली राणा और डॉ. वासुदेव ने कहा कि यह एनएसएस शिविर 22 से 28 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 100 स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
शिविर में महाविद्यालय परिसर की सफाई, श्रमदान कार्य और निकटवर्ती दो पंचायतों चौकी जंवला और सराहकड़ में ग्रामीणों को ई-बैंकिंग के बारे में जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों को ई-बैंकिंग के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को जानने के लिए स्वयंसेवक एक प्रश्नावली भी भरवाएंगे। साथ ही समाज में सोशल मीडिया की भूमिका को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य, कानून, जीएसटी, बैंकिंग की जानकारी देने के लिए इन क्षेत्रों से रिसोर्सपर्सन आमंत्रित किए गए हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।