{"_id":"5c781c83bdec2273923c32e3","slug":"181551375491-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र मास मेलों के लिए पुलिस और तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र मास मेलों के लिए पुलिस और तीसरी आंख का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र माह के मेलों की तैयारियों के लिए प्रशासन ने कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। चैत्र माह के मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को विभिन्न वर्गों में बांटा जाएगा ताकि, किसी प्रकार की असुविधा न हो। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मेलों का आगाज झंडा रस्म के साथ शुरू होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बाबा की नगरी की जानकारी हासिल करने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। मेलों में सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों और सीसीटीवी की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पूर्व में निर्मित शौचालयों के अलावा तीस स्थानों पर वैकल्पिक शौचालयों का प्रावधान किया जा रहा है।
इसके साथ ही दियोटसिद्ध नगरी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, लंगर सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए अलग से कमरों की व्यवस्था कर रखी है। स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए न्यास ने तीन चिकित्सक बूथ बना रखे हैं। वहीं इस बार बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध प्रदेशभर में ऐसा पहला मंदिर है जिसे ऑनलाइन किया गया है। मंदिर में इस सुविधा के शुरू हो जाने से न्यास की आय, व्यय, लंगर, कमरों की बुकिंग के अलावा सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होंगी। इस संबंध में मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि चैत्र माह मेलों को लेकर प्रशासन की ओर से कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में न्यास अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि 14 मार्च को झंडा रस्म के साथ मेले शुरू होंगे।