{"_id":"5c72c640bdec22737e6b0dc8","slug":"181551025728-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रगौशालाओं में व्यावसायिक की जगह लगे घरेलू बिजली मीटर : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रगौशालाओं में व्यावसायिक की जगह लगे घरेलू बिजली मीटर : समिति
विज्ञापन
गोशालाओं में लगे घरेलू बिजली मीटर : समिति
हिमाचल गो सेवा समिति हमीरपुर की बैठक में लिए गए कई निर्णय
गो सेवा आयोग बनाने के लिए सरकार का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
ताल(हमीरपुर)। हिमाचल गो सेवा समिति हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 20 गोशालाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं गो सेवा आयोग से स्वामी अभिषेक, डॉ. वेद प्रकाश और सुखदेव शास्त्री आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर समिति ने गोशालाओं की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए अनुमति देने के लिए प्रदेश सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया। वहीं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गोशालाओं में बिजली बोर्ड द्वारा व्यावसायिक मीटर लगाए गए हैं, इसलिए सरकार से मांग की गई कि गोशालाओं में घरेलू मीटर लगाए जाएं।
प्रदेश में गो सेवा आयोग बनाने के लिए भी सरकार का आभर व्यक्त किया गया, लेकिन सदस्यों ने रोष प्रकट किया कि प्रदेश में सैकड़ों गोसदन बीते 20 वर्षाें में गोसेवा का कार्य कर रहे हैं, उन गोसदनों से एक भी व्यक्ति को गो सेवा आयोग का सचिव नहीं बनाया गा है। वहीं वर्ष 2019-20 के स्वदेशी कैलेंडर का विमोचन किया गया और दस हजार कैलेंडर गो भक्तों को देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि गो सेवा समिति के प्रयासों से सरकार को अवगत करवाया जाएगा और सरकार से गोशालाओं के लिए आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी।