{"_id":"5c2e4a52bdec2256f4368bbd","slug":"181546537554-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में रियायती कार्ड बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में रियायती कार्ड बनना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बड़सर में रियायती कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। इससे पूर्व रियायती कार्ड बनवाने के लिए क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब बस किराये में छूट के लिए बनने वाले सम्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड और ग्रीन कार्ड बुकिंग ऑफिस बड़सर में बनना शुरू हो गए हैं। सीनियर सिटीजन को कार्ड बनाने पर निगम की बसों में 30 फीसदी कम किराया अदा करना पड़ता है। वहीं कोई भी व्यक्ति ग्रीन कार्ड बनवाकर किराये में 25 फीसदी छूट पा सकता है।
यह कार्ड 50 किलोमीटर तक के सफर के लिए वैध होते हैं। जबकि स्मार्ट कार्ड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में 10 फीसदी किराये की छूट रहती है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बड़सर में इन कार्डों को बनाए जाने की मांग उठा रहे थे। जिसे निगम प्रबंधन ने पूरा कर दिया है। बस अड्डा बुकिंग इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि बड़सर में रियायती कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है। लोग अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा का लाभ उठाएं। क्षेत्र के लोगों राजकुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, वेद प्रकाश, नीरज कुमार, जस्सी, विनय, कमल कुमार, रमन कुमार, विपिन कुमार, अंजना कुमार, सदाराम, मोहन लाल, कपिल कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार जताया है।