फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों में झड़प

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों में झड़प

Sat, 03 Mar 2018 10:02 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों में झड़प
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लड़ाई के बाद प्रचार्य को शिकायत पत्र देने जाते एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार सुबह दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की हुई झड़प में करीब आध दर्जन छात्र जख्मी हो गए हैं। छात्रों की यह लड़ाई कॉलेज गेट और कॉलेज परिसर में हुई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्रों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दो छात्र संगठनों एबीवीपी और एसएफआई के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों ने लोहे की रॉडों और अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया।
इस झगड़े के कारण पूरा दिन कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण रहा और कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित रही। वहीं, छात्र संगठनों के बीच बचाव में आए कॉलेज स्टाफ के दो सदस्यों को भी इस लड़ाई के दौरान चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों स्टाफ सदस्यों का मेडिकल भी करवा लिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटा था। इसलिए शनिवार सुबह यह झगड़ा हुआ और एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। इस लड़ाई में उनके तीन कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं, एसएफआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार रात को हुई लड़ाई में वह नहीं झगड़े हैं और शनिवार सुबह ही एबीवीपी के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं। दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कॉलेज प्रधानाचार्य...
कॉलेज प्रधानाचार्य एचएस जंवाल का कहना है कि कॉलेज में सुबह साढ़े नौ बजे छात्र संगठनों में लड़ाई हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस झगड़े में बीच बचाव में आए स्टाफ के दो लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायत को पुलिस को सौंप दिया है। स्टाफ सदस्यों का मेडिकल भी करवा दिया है। मामला आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed