{"_id":"5a36a1944f1c1b502b8b50e9","slug":"181513529748-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामूहिक अवकाश पर नहीं जाएंगे निगम के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सामूहिक अवकाश पर नहीं जाएंगे निगम के चालक
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के बाद 27 दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। यूनियन की राज्यस्तरीय इकाई ने प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर मेें मुलाकात की। यूनियन के सदस्यों ने उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं भी दी। यूनियन ने उनके समक्ष प्रतिपूरक अवकाश का मामला व परिवहन निगम में हो रहे शोषण आदि समस्याओं को उठाया। प्रेम कुमार धूमल ने समस्या को सुना और कहा कि सत्ता में आने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके उपरांत संगठन ने 27 दिसंबर से सामूहिक रूप से छुट्टी पर जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यूनियन सदस्यों का कहना है कि सरकार के गठन के समय हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं। संगठन की कार्यकारिणी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के आश्वासन से संतुष्ट हैं। चालक, परिचालकों के प्रतिपूरक अवकाश पूर्व की भांति आने वाले साल में जमा होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जीत राम चौधरी, अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेेश कुमार, कर्णवीर सिंह, रणजीत सिंह, सोहन सिंह, अरुण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।