फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीएसएनएल टावर की सहायक कंपनी बनाने का विरोध

बीएसएनएल टावर की सहायक कंपनी बनाने का विरोध

Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल टावर की सहायक कंपनी बनाने का विरोध
BSNL
हमीरपुर। बीएसएनएल की सभी यूनियनों एसएनईए, एनएफटीई, बीएसएनएलईयू और एआईबीएसएनएलईए के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीएसएनएल के मुख्य प्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर बीएसएनएल अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार से तीसरा वेतन संशोधन 1 जनवरी 2017 से 15 फीसदी फिटमेंट और सभी भत्तों के संशोधन के साथ हल करने की मांग की है। वहीं आरोप लगाए हैं कि कर्मचारियों व अधिकारियों को दूसरे बकाया मुद्दों को हल करने में आज तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। केंद्र सरकार बीएसएनएल टावर को सहायक कंपनी के रूप में गठित करने जा रही है। जिसका कर्मचारी व अधिकारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल में हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर के कर्मचारियों अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय हड़ताल में बीएसएनएल इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला महासचिव विरेंद्र कुमार, एनएफटीई से मुनी लाल, बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन हमीरपुर के प्रधान एएस कौंडल, आल इंडिया बीएसएनएल इंप्लाइल एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वह इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर देंगे। हड़ताल में जगदीश चंद जेटीओ, सुरेश कुमार टीटी, मक्खन लाल टीटी, प्रकाश चंद टीटीए, कुलदीप चंद एटीटी, अमर नाथ नरोता, देश राज सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed