फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 people corona positive in the district, one died

जिले में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Sun, 20 Jun 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
18 people corona positive in the district, one died
18 people corona positive in the district, one died
हमीरपुर। जिले में रविवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रविवार को आरटीपीसीआर में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कुठेड़ा क्षेत्र के गांव भाटी में 26, 46, 26, 25 और 33 वर्षीय पांच व्यक्तियों तथा 9 वर्षीय बच्चे सहित कुल छह लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा दिम्मी क्षेत्र के गांव नुहारा के दो लोगों 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 35 वर्षीय व्यक्ति, भरनोट की 66 वर्षीय महिला, हिमुडा कालोनी हमीरपुर के 28 वर्षीय युवक, उहल क्षेत्र के गांव कलोह की 38 वर्षीय महिला, कनकरी का 28 वर्षीय युवक, ठाणा क्षेत्र के गांव चमकड़ की 39 वर्षीय महिला, कुलेहड़ा क्षेत्र के गांव टंगेर की 48 वर्षीय महिला और सुजानपुर स्वास्थ्य खंड की एक 11 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में रविवार को 3 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 309 सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल 3 पॉजिटिव निकले। इनमें जाहू क्षेत्र के गांव डोहग में 55 और 36 वर्षीय दो महिलाएं तथा प्रतापगली हमीरपुर की 38 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा मसयाणा के 92 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed