{"_id":"69fe3e25b1bfb525250045e7","slug":"18-filed-nominations-for-zila-parishad-and-148-for-bdc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-192924-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद के लिए 18 और बीडीसी के लिए 148 ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद के लिए 18 और बीडीसी के लिए 148 ने दाखिल किए नामांकन
Sat, 09 May 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 09 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
नादौन में दो जिप वार्ड से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय अ
हमीरपुर। पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन हमीरपुर जिले में 1548 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 1548 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
इसके साथ ही जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन पत्रों की संख्या 3120 हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को जिला परिषद के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
वहीं, 6 पंचायत समिति के सदस्यों के लिए 148 पर्चे भरे गए। इसी प्रकार, पंचायत प्रधान के पद के लिए जिलेभर में 289, उपप्रधान के लिए 288 और पंचायत सदस्यों के लिए 805 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 9 और 10 मई को छुट्टी के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।