फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिलाएं सक्षम व समर्थ होंगी तभी आगे बढ़ेगा समाज : एएसपी

महिलाएं सक्षम व समर्थ होंगी तभी आगे बढ़ेगा समाज : एएसपी

Tue, 05 Feb 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास कार्यालय हमीरपुर के सभागार में मंगलवार को अपराजिता अभियान के तहत 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तिलक राज आचार्य बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर महिलाएं सक्षम और समर्थ होंगी, तभी समाज उचित तरीके से आगे बढ़ सकेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।
विज्ञापन

महिला अगर स्वस्थ होंगी तो समाज स्वस्थ होगा। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, साइबर क्राइम, पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। कहा कि महिलाएं किसी भी तरह के अपराध की सूचना 9459100100 नंबर पर मैसेज के माध्यम से दे सकती हैं। इसके अलावा गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और शक्ति एप के माध्यम से भी पुलिस को अपराधों की सूचना दे सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ आपसी विवाद के कारण झूठी शिकायतें न करें, जो शिकायत असली होगी, उसकी ही सूचना पुलिस को दें। उन्होंने महिलाओं को अपने बच्चों के स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया ताकि, बच्चों पर नजर बनी रहे और वह नशे से दूर रहें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और अधिकारियों को नारी गरिमा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

बाक्स:
महिलाओं के लिए आवाज उठाएं आंगनबाड़ी वर्कर्स : आचार्य
महिला एवं बाल विकास हमीरपुर के कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स अपने क्षेत्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को उठाएं ताकि, किसी महिला की आवाज दबी न रहे। आंगनबाड़ी वर्कर्स में महिलाओं को इसलिए रखा जाता है ताकि युवतियों, किशोरियों और महिलाओं की समस्याओं को वह आपसी तालमेल से उजागर कर सकें। इसके अलावा उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं पोक्सो एक्ट के बारे में भी महिलाओं को बताया। कहा कि अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें, क्योंकि ज्यादातर पोक्सो एक्ट के मामलों में रिश्तेदार ही दोषी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं महिलाएं-
महिला अधिकारों के बारे में पता चला
पुष्पा देवी का कहना है कि महिला अधिकारों के बारे में पता चला है। कई जानकारियों कार्यक्रम में ऐसी मिली हैं, जिनके बारे में वह कम जानती थीं लेकिन, कार्यक्रम में एएसपी हमीरपुर और डीपीओ ने विस्तार से कई मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।

हेल्पलाइन नंबरों की देंगी जानकारी
आशा रानी का कहना है कि एएसपी हमीरपुर ने महिलाओं के लिए कानून और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी है। वह अपने क्षेत्र की महिलाओं को भी इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देंगी।

आंगनबाड़ी वर्कर्स को जोड़ना सराहनीय कार्य
जमना देवी का कहना है कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को इससे जोड़कर एक सराहनीय कार्य किया गया है, क्योंकि आंगनबाड़ी वर्कर्स जमीनी स्तर पर महिलाओं से जुड़ी होती हैं।


महिलाओं को सही शिकायतें ही देने के बारे में करेंगी जागरूक
मस्तां देवी का कहना है कि नशे के दुष्प्रभावों और बच्चों पर ध्यान रखने के लिए वह अन्य महिलाओं को जागरूक करेंगी। वह महिलाओं को पुलिस में सही शिकायतें ही देने के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed